Railway Jobs 2024: रेलवें में ग्रुप-डी के पदों पर चल रही है भर्ती; 10वीं पास अभी इस लिंक से करें आवेदन
Railway Jobs 2024: आरआरसी प्रयागराज ने स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के अन्तर्गत ग्रुप-डी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway Jobs 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। यह भर्ती आरआरसी प्रयागराज द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के अन्तर्गत ग्रुप-डी के रिक्त पदों पर निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ( rrcpryj.org) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2024 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप-सी के 2 और ग्रुप-डी 6 पदों को भरना है।
पात्रता मानदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा, स्नातक या परास्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता नहीं है।
वहीं टेक्नीकल पदों के लिए हाईस्कूल/एसएसएलसी एंव एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण हो या अप्रेंटिसशिप का कोर्स पूरा किया हो।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30/33 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 1900 रुपये और ग्रेड पे 1800 रुपये के मुताबिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचुत जनजाति, विक्लांग, महिला, अल्पसंख्यक, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
जबकि, अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये परीक्षा शुल्क है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।