फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Job 2025: Application Date Extended for 434 Paramedical Staff Posts, Apply Online Now

Railway Job 2025: रेलवे में पैरा-मैडिकल स्टाफ भर्ती के 434 पदों पर आवेदन तिथि बढ़ी, तुरंत भरें ऑनलाइन फॉर्म

Mon, 08 Sep 2025 12:26 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

RRB Paramedical Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 की बजाय 18 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Railway Job 2025: Application Date Extended for 434 Paramedical Staff Posts, Apply Online Now
RRB Paramedical Staff Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 की बजाय 18 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पैरा-मैडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

पदों का विवरण

पद का नाम कुल पद
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 272
डायलिसिस टेक्नीशियन 4
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर 33
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 105
रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक) 4
ईसीजी टेक्नीशियन 4
कुल पद 434
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो कि 33, 35 और 40 वर्ष तक हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें। 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि)।
  • "CEN No..."के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें।
  • "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी विवरण की जांच करें और "Final Submit" बटन पर किल्क करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed