फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway issued an important notice to candidates of this state; read order here

RRB Notice: रेलवे ने इस राज्य के उम्मीदवारों को जारी किया अहम नोटिस; 10 फरवरी तक करें ये काम, यहां पढ़ें आदेश

Sun, 29 Dec 2024 07:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

RRB Notice: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट, आरपीएफ, जेई और एसआई समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले इस राज्य के उम्मीदवारों के लिए अहम आदेश जारी किया है। उम्मीदवार 10 फरवरी से पहले नोटिस में बताई गई जानकारी को भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Railway issued an important notice to candidates of this state; read order here
RRB Notice - फोटो : freepik

विस्तार

RRB Notice: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), आरपीएफ, जेई और एसआई समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले बिहार के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण  नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जाति प्रमाणपत्र से संबंधित है। 
विज्ञापन


आरआरबी के नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म में जाति का उल्लेख अनुसूचित जाति के रूप में किया है लेकिन विशिष्ट जातियों से संबंधित हैं, उन्हें ईमेल के जरिए से नया समुदाय और जाति प्रमाण पत्र भेजना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन उम्मीदवारों को जमा करना होगा जाति प्रमाण पत्र

यह उन उम्मीदवारों पर लागू होगा जो मूल रूप से PAN/SAWASI/PANR/TANTI-TAWA जाति से संबंधित हैं या फिर बिहार से हैं या प्रवासित (अस्थायी/स्थायी रूप से) हैं। उन्हें 1 दिसंबर, 2024 को या उसके बाद जारी किए गए अपने नवीनतम जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित स्कैन की गई कॉपी जमा करनी होगी।

जाति प्रमाणपत्र भेजने के लिए ईमेल आईडी

पोस्ट ईमेल आईडी 
CEN 01/2024 (ALP) asrrb@scr.railnet.gov.in
CEN 02/2024(Technicians) Grade – I [Signal] & Grade III asrrb@scr.railnet.gov.in
CEN RPF 01/2024 (S.I) asrrb@scr.railnet.gov.in
CEN 03/2024 (JE/DMS/CMS/CS) rrbbbs.od@gov.in
CEN 04/2024 (Paramedical) rrbmfp-bih@nic.in

ईमेल के माध्यम से दस्तावेज और जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी (11:59 बजे) है। संशोधित जाति/समुदाय के अनुसार आगे के चरणों के लिए उन पर विचार किया जाएगा। जो लोग प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन में उल्लिखित समुदाय (एससी) के अनुसार आगे के चरणों के लिए चुना जाएगा।

आरआरबी ने कहा, "इन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अनिवार्य रूप से नया जाति प्रमाण पत्र लाना होगा जो 01.12.2024 को या उसके बाद जारी किया गया है और साथ ही पुरानी जाति/समुदाय प्रमाण पत्र जो ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से पहले जारी किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बीच की अवधि से संबंधित जाति प्रमाण पत्र को 01.12.2024 को या उसके बाद जारी किए गए नए जाति प्रमाण पत्र के संबंध में क्रॉस-चेक किया जाएगा। यदि दोनों प्रमाणपत्रों के बीच कोई विसंगति पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी को अनारक्षित श्रेणी के खिलाफ माना जाएगा, बशर्ते कि उम्मीदवार भर्ती के पूरे चक्र के लिए लागू शर्तों को पूरा करता हो।”

आरआरबी द्वारा दिए गए निर्देश

  • स्कैन की गई कॉपी पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान उपयोग किए गए ईमेल आईडी के माध्यम से विशेष रूप से भेजी जानी चाहिए।
  • ईमेल में आवेदन पंजीकरण संख्या, आवेदक का नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर, सीईएन नंबर, पुराना समुदाय और जाति और संशोधित समुदाय और जाति भी शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed