UPSSSC PET 2022: PET में पूछे जाते हैं 15 टॉपिक्स से प्रश्न, पिछली परीक्षा में पूछे गए थे किस तरह के प्रश्न
PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 31 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से हुई है। PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। PET 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार पीईटी का पूरा शेड्यूल बाद में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि कुछ दिनों पहले जारी हुए UPSSSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक पीईटी का आयोजन 18 सितंबर 2022 को कियाजा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET online course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
15 टॉपिक्स से पूछे जाते हैं प्रश्न :
PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जातेहैं।
पूछे जाते हैं इस तरह के प्रश्न :
1. निम्न में से कौन से संत शिवाजी के समकालीन थे ?
(A) तुकाराम
(B) चैतन्य
(C) नामदेव
(D) शंकराचार्य
उत्तर : A
2. बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
(A) लॉर्ड क्लाइव
(B) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
(C) लॉर्ड लिटन
(D) लॉर्ड रिपन
उत्तर : B
3. चरक संहिता संबंधित है
(A) राजनीति
(B) चिकित्सा
(C) वास्तुकला
(D) गणित
उत्तर : B
4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) असम
(C) पश्चिम बंगाल
(D) केरल
उत्तर : B
5. निम्न में से कौन सा जोड़ा सही नहीं है ?
(A) B.C. 261 - कलिंग युद्ध
(B) A.D. 78 – शक संवत् की शुरुआत
(C) A.D. 622 – मुस्लिम युग की शुरुआत
(D) A.D. 1709 – औरंगज़ेब की मृत्यु
उत्तर : D
6. इनमें से किसे भारत के "ग्राण्ड ओल्ड मैन" के नाम से जाना जाता है ?
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) डब्ल्यू. सी. बैनर्जी
(C) फ़िरोजशाह मेहता
(D) सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी
उत्तर : A
7. सन् 1915-16 में किसके नेतृत्व में दो होम रूल लीग शुरू हुई ?
(A) एनी बेसेन्ट और लोकमान्य तिलक
(B) तिलक और लाला लाजपत राय
(C) तिलक और बिपिनचन्द्र पाल
(D) तिलक और अरबिन्द घोष
उत्तर : A
9. 'करो या मरो' का नारा किसने दिया ?
(A) सरदार पटेल
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुभाषचंद्र बोस
(D) महात्मा गांधी
उत्तर : D
10. जब सुभाषचन्द्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो इस पद का प्रस्ताव किसे दिया गया ?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) पट्टाभि सीतारमैया
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(D) जे. बी. कृपलानी
उत्तर : C
11. सलाल पन - बिजली परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) झेलम
(B) रावी
(C) चिनाब
(D) ब्यास
उत्तर : C
12. वसंत विषुव होता है?
(A) 21 मार्च को
(B) 18 जून को
(C) 23 सितम्बर को
(D) 22 दिसम्बर को
उत्तर : A
13. राजस्थान में 'खेतड़ी परियोजना' किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) जस्ता
(B) इस्पात
(C) ताँबा
(D) एल्युमिनियम
उत्तर : C
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।