फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Recruitment 2021 4362 constables jobs announced

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: 4 हजार से ज्यादा रिक्तियों में 33 फीसदी महिलाएं होंगी रिक्रूट, जानिए कब से करना है आवेदन

Tue, 22 Jun 2021 05:30 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Jun 2021 05:30 PM IST
सार

  • सूबे के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है।

विज्ञापन
Punjab Police Recruitment 2021 4362 constables jobs announced
पंजाब पुलिस

विस्तार

अगर आप भी पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की गई है। सूबे के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों में महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। कुल रिक्तियों में 33 फीसदी भर्तियां महिलाओं की होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे के सभी जिलों में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पुलिस लाइन, कॉलेज, स्कूल आदि के स्टेडियम और मैदान खुले रहेंगे। पुलिस और खेल विभागों के कोच आवेदकों के मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021: 477 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, फौरन करें अप्लाई
विज्ञापन



15 जुलाई से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए अभी आवेदन की आखिरी तारीख जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत: 15 जुलाई
आवेदन की आखिरी तारीख : घोषित नहीं
परीक्षा की तारीख: 25 और 26 सितंबर 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यह है आवेदन की अंतिम तिथि


इन रिक्तियों पर वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मैट्रिक में पंजाबी विषय लिया हो। 18 से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed