{"_id":"60d1b6b8e20e151a7c5b188b","slug":"odisha-police-si-recruitment-2021-notification-for-477-si-posts-apply-on-odishapolice-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021: 477 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, फौरन करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021: 477 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, फौरन करें अप्लाई
Tue, 22 Jun 2021 03:54 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:54 PM IST
सार
- ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 477 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (ओपीआरबी) ने ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 22 जून से शुरू कर दी है। 477 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी odishapolice.gov के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यह है आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन
15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा की तारीख के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही होंगे। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
| ओडिशा पुलिस भर्ती 2021 | तारीख |
| आवेदन की शुरुआत | 22 जून, 2021 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 15 जुलाई, 2021 |
| परीक्षा की टेंटेटिव तारीख | 6 अगस्त से 16 अगस्त |
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 285 रुपये देना होगा।
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां: ये हैं वो 5 जॉब्स जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं अच्छी सैलरी, विस्तार से जानिए