फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Constable Result 2021 Declared at punjabpolice.gov.in know how to check it here sarkari  result

Punjab Constable Result: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sat, 28 May 2022 09:57 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 28 May 2022 09:57 AM IST
सार

Punjab Constable Result: पंजाब पुलिस की ओर से राज्य में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर, 2021 को दो पाली में किया गया था।

विज्ञापन
Punjab Police Constable Result 2021 Declared at punjabpolice.gov.in know how to check it here sarkari  result
Punjab Police Constable Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Punjab Police Constable Result 2021: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। पुलिस भर्ती विभाग ने उम्मीदवारों के लिए परिणाम को ऑनलाइन पीडीएफ के रूप में जारी किया है। बता दें कि यह परिणाम शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती में भाग लिया था, वे अपना परिणाम पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  punjabpolice.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप चेक कर सकते हैं अपना परिणाम।
विज्ञापन

Punjab Constable Result: कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब पुलिस की ओर से राज्य में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर, 2021 को दो पाली में किया गया था। इससे पहले भर्ती के परिणाम को 8 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था। हालांकि, इसे वापस ले लिया गया था और संशोधित परिणाम को वापस 27 मई, 2022 को जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Constable Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • अब होंम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती, 2021 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप श्रेणी अनुसार मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब Ctrl + F की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें। 
  • पीडीएफ को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed