पंजाब पुलिस में 305 और सीआरपीएफ में 789 पदों के लिए भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से 305 वार्डर पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड में डायरेक्ट भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।
आने वाले चार महीनों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले से पंजाब की जेलों में पर्याप्त संख्या में मानवसंख्या बढ़ जाएगी जिससे जेल प्रबंधन को बेहतर बनाने में सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में पंजाब की जेलों में 24,000 अपराधी हैं लेकिन निरीक्षण करने के लिए कर्मचारियों की संख्या काफी कम है।
इसके अलावा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने भी 789 पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स जिन पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं वो ये हैं..
- हेड कांस्टेबल
- सब इंस्पेक्टर
- इंस्पेक्टर
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
जानकारी के मुताबिक योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन ही आवेदन कर सकते हैं, इसके आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा समेत समस्त जानकारी देख लें।
सीआरपीएफ के लिए कैसे करें आवेदन?
- योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन पत्र के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को इस पते पर भेजें
- पता है - DIGP, Group Center, CRPF, Bhopal, Village-Bangrasia, Taluk-Huzoor, District-Bhopal, MP-462045
- परीक्षा का नाम "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा, 2020" लिफाफे के ऊपर लिखा होना चाहिए