फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSTET Result 2021-22 PSEB will release final answer key and result for the exam of Punjab State Teacher Eligibility Test, 2021 soon, sarkari result

PSTET Result 2021-22: जल्द जारी हो सकते हैं पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम , ऐसे चेक कर सकेंगे

Wed, 19 Jan 2022 01:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) का आयोजन 24 दिसंबर 2021 को किया था। यह परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से सावधानी बरतते दो पाली में ऑफलाइन मोड में हुई थी।

विज्ञापन
PSTET Result 2021-22 PSEB will release final answer key and result for the exam of Punjab State Teacher Eligibility Test, 2021 soon, sarkari result
PSTET Result 2021-2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSTET Result 2021-22: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) जल्द ही राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर सकता है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया था, वह पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर अपनी नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

PSTET Result 2021-22: 24 दिसंबर को हुई थी परीक्षा 
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) का आयोजन 24 दिसंबर 2021 को किया था। यह परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से सावधानी बरतते दो पाली में ऑफलाइन मोड में हुई थी। अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा में 1 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। PSTET (पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। और इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षक की पात्रता दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PSTET Result 2021-22: अंतरिम उत्तर कुंजी जारी
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 4 जनवरी, 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 4 से 7 जनवरी, 2022 तक इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। बोर्ड द्वारा आपत्तियों पर समीक्षा के बाद 16 से 17 जनवरी तक अंतिम उत्तर कुंजी को जारी करने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, अब तक यह जारी नही की गई है। जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम दोनों ही जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

PSTET Result 2021-22: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  pstet.pseb.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे registered user के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां दिखाई दे रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी/फाइनल आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

PSTET Result 2021-22: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  pstet.pseb.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे registered user के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां दिखाई दे रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed