फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB VDO recruitment 2022 last date to appply for 792 posts at  sssb.punjab.gov.in sarkari naukri

PSSSB VDO recruitment 2022: वीडीओ के 700 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां,  बस आज ही कर सकेंगे आवेदन

Mon, 27 Jun 2022 02:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

PSSSB VDO recruitment 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 792 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
PSSSB VDO recruitment 2022 last date to appply for 792 posts at  sssb.punjab.gov.in sarkari naukri
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

PSSSB VDO recruitment 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी या VDO के बंपर पदों पर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब भी जारी है। उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 27 जून, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें। 

विज्ञापन

PSSSB VDO recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्तियां 
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 792 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को  19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSSSB VDO recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, पंजाबी भाषा के साथ में दसवीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन करें-:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती आवेदन पत्र में अपना विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को प्रिंट आउट करके रख लें।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed