फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   pspcl recruitment 2022 Registration Last Date Soon for 1690 Lineman Posts Check Sarkari Naukri Updates

PSPCL Recruitment 2022: पंजाब में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें

Sun, 28 Aug 2022 06:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 06:22 PM IST
सार

PSPCL Recruitment 2022: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1690 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
pspcl recruitment 2022 Registration Last Date Soon for 1690 Lineman Posts Check Sarkari Naukri Updates
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं  और एक बेहतर मौके यानी की भर्ती के इंतजार में हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती असिस्टेंट लाइनमैन के पदों के लिए है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर जमा कर लें। इसके लिए पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे।

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1690 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों को ग्रेड पे के मुताबिक 19,900 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्या होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।  आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed