{"_id":"62653b859f4b046b3608af6a","slug":"pspcl-recruitment-2022-notification-out-for-assistant-lineman-alm-1690-posts-know-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSPCL ALM Recruitment: इस राज्य में असिस्टेंट लाइनमैन के 1600 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
PSPCL ALM Recruitment: इस राज्य में असिस्टेंट लाइनमैन के 1600 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
Sun, 24 Apr 2022 05:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:29 PM IST
सार
PSPCL ALM Recruitment: पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 30 अप्रैल, 2022 को असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
PSPCL ALM Recruitment
- फोटो : Social Media
विस्तार
PSPCL ALM Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑलनाइन रूप में आमंत्रित किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर शॉर्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और आवेदन लिंक शुरू होने के बाद अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
PSPCL ALM Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 1690 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट लाइनमैन के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि, PSPCL ने अपने शॉर्ट नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी है कि पदों की संख्या अस्थायी है और जरूरत पड़ने पर इनमें बढ़ोत्तरी या कमी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
PSPCL ALM Recruitment: जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 30 अप्रैल, 2022 को असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसमें भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु-सीमा और आवेदन शुल्क आदि का विवरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
PSPCL ALM Recruitment: कैसे चेक करें शॉर्ट नोटिफिकेशन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब शॉर्ट नोटिफिकेशन आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।