फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   principal recruitment in uttar pradesh

यूपी: 155 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरा कार्यक्रम

Tue, 25 Aug 2015 12:43 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
principal recruitment in uttar pradesh

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग जल्द ही उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में प्राचार्य की भर्ती करने जा रहा है। 155 पदों के लिए आयोग को अधियाचन मिल चुका है।

विज्ञापन


अभी 14 और पदों के अधियाचन का इंतजार है। अगले महीने के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन की उम्मीद है। इतना ही नहीं इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी विज्ञापन निकाला जाएगा।
विज्ञापन


आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य की भर्ती के लिए जून से ही कवायद शुरू है। नोटिफिकेशन का प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है, लेकिन सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल उठने के बाद प्रक्रिया ठप हो गई। हालांकि, अब नए सिरे से विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सितंबर में विज्ञापन

principal recruitment in uttar pradesh

अध्यक्ष लाल बिहारी पांडेय ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से 155 पदों के लिए अधियाचन मिल चुका है। प्राचार्य के कुछ और पद खाली हुए हैं। निदेशालय से उनका अधियाचन भी मांगा गया है।

इसी महीने में अधियाचन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विज्ञापन निकाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए भी सितंबर में विज्ञापन निकालने की तैयारी है।

विज्ञापन संख्या 44 और 45 निरस्त कर दिया गया है। नई भर्ती में इन विज्ञापनों में शामिल पद भी शामिल किए जाएंगे। इनके अलावा अब तक रिटायर हुए शिक्षकों का विवरण भी निदेशालय से मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed