फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC recruitment 2022 Last date to apply for 157 Building Inspector posts at ppsc.gov.in sarkari naukri

PPSC recruitment 2022: इस राज्य में अधिकारी के 157 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Fri, 08 Jul 2022 04:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

PPSC recruitment 2022: पंजाब पीएससी की ओर से जारी की गई बिल्डिंग इस्पेक्टर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 157 निर्धारित की गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
PPSC recruitment 2022 Last date to apply for 157 Building Inspector posts at ppsc.gov.in sarkari naukri
PPSC JE Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC recruitment 2022: सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात एक कर के मेहनत कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने बिल्डिंग इस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, यह बात जानना जरूरी है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 8 जुलाई, 2022 को है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण-: 
विज्ञापन


 

PPSC recruitment 2022: 157 है रिक्त पदों की संख्या
पंजाब पीएससी की ओर से जारी की गई बिल्डिंग इस्पेक्टर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 157 निर्धारित की गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के कुल 129 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
बिल्डिंग इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर या आर्किटेक्चरशिप में डिप्लोमा का होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का पंजाबी ऑफ मैट्रिक या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी जरूरी है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

PPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ppsc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed