फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police Recruitment Board has issued notification for document verification and PST-safalta

UP Police Exam 2021: पुलिस भर्ती बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST के लिए नोटिफिकेशन कर दिया है जारी, दस्तावेजों में विसंगति पाए जाने पर की जा सकती है कार्रवाई

Wed, 05 Jan 2022 01:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

यूपीपीआरपीबी ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 1,329 पदों की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Police Recruitment Board has issued notification for document verification and PST-safalta
UP Police SI Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 1,329 पदों की उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लिपिक व लेखा के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के अगले चरण की शुरुआत कर दी है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी नोटिस के मुताबिक, इस चरण में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाना है। जहां कैंडिडेट्स के आवेदनपत्र से उनके मूल-अभिलेखों का मिलान किया जाएगा। अभिलेखों की समीक्षा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गठित की गई कमेटी की निगरानी में किया जाएगा। इस कमेटी का अध्यक्ष डिप्टी-कलेक्टर रैंक के अधिकारी को बनाया जाएगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर देख लेना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे  FREE December Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

विसंगति पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई

यूपी पुलिस की SI, ASI भर्ती में दस्तावेज परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने या कूटरचित पाए जाने की दशा में कैंडिडेट्स का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड के नियुक्ति जांच प्राधिकारी द्वारा यथास्थिति को देखते हुए स्व: विवेक के आधार पर अभ्यर्थी पर आपराधिक मामले में कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन

 इतना होना चाहिए शारीरिक मापदंड

कैटेगरी  ऊंचाई  सीना/वजन 
सामान्य/ओबीसी/एससी (पुरुष ) 163  77 से 82 सेमी/ लंबाई का एक-तिहाई वजन होना अनिवार्य। 
एसटी (पुरुष) 156 सेमी 75 से 80 सेमी/ हाइट का एक-तिहाई वजन होना अनिवार्य । 
सामान्य/ओबीसी/एससी (महिला) 150 सेमी  न्यूनतम 40 किग्रा अनिवार्य 
एसटी (महिला) 145 सेमी  न्यूनतम 40 किग्रा अनिवार्य 
  

टाइपिंग में इस तरह की भूल को माना जाएगा गलती 

 ·         शब्द अथवा आकृति के गायब होने पर। 
·         गलत शब्द अथवा आंकड़ों के न टाइप किए जाने पर। 
·         किसी शब्द या आंकड़े को दिए गए पैराग्राफ में न होने के बावजूद जोड़ देना। 
·         आशुलिपिक परीक्षण में हस्तलिखित जोड़/ सुधार/ सम्मेलन। 

 अभ्यर्थी को किस स्थिति में कर दिया जाएगा असफल 

 यूपीपीआरपीबी ने SI, ASI के 1,329 पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी करा ली है। जल्द ही इस भर्ती की स्किल टेस्ट की तिथियों का ऐलान भी किया जा सकता है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए अप्लाई किया है उन्हें पाँच मिनट में कुल 400 शब्दों का डिक्टेशन पूरा करके 40 मिनट में टाइप करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 15 प्रतिशत शब्दों की त्रुटि मान्य होगी। इसके अलावा 15 प्रतिशत से अधिक की त्रुटि करने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम में असफल घोषित कर दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उपरोक्त भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 कैसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी :

 अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed