फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PNB Apprentice Result 2024 out at pnbindia.in, download pdf from here

PNB Result 2024: पीएनबी में अप्रेंटिस के 2700 पदों के लिए रिजल्ट जारी, पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड

Wed, 11 Sep 2024 12:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Sep 2024 12:53 PM IST
सार

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस के 2700 पदों के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक  और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
PNB Apprentice Result 2024 out at pnbindia.in, download pdf from here
PNB Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक नें अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 28 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से 14 जुलाई तक चली। 
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2700 अप्रेंटिस के पदों को भरना है। जिसमें जनरल के लिए 1183, एसटी के लिए 481, ओबीसी के लिए 614 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 255 रिक्तियां निर्धारित है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
पीएनबी अपरेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, उसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ उनकी पात्रता के सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवरों को अपना रिजल्ट पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed