फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PMNAM 2023 MSDE Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela on February 13 at 200 districts Sarkari Jobs

PMNAM 2023: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 13 को, पांचवीं पास से लेकर स्नातकों को भी मिलेंगी नौकरियां

Sat, 11 Feb 2023 05:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela on February 13: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) 13 फरवरी को देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
PMNAM 2023 MSDE Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela on February 13 at 200 districts Sarkari Jobs
Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela (PMNAM) Feb 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Pradhan Mantri National Apprenticeship Mela: फ्रेशर युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) 13 फरवरी को देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया मिशन के विज़न के तहत, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) 13 फरवरी, 2023 को देश भर के 200+ जिलों में आयोजित करने जा रहा है।  

विज्ञापन

National Apprenticeship Mela: बजट में 47 लाख युवाओं को स्टाइपेंड देने का एलान

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी अर्जित करेंगे, प्रशिक्षण सत्रों के बाद उनकी रोजगार दर में सुधार होगा। पीएमएनएएम के दौरान हम अप्रेंटिसशिप एजुकेशन-टू-वर्क ट्रांजिशन को बढ़ावा दे रहे हैं।

केंद्रीय बजट 2023 में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत तीन साल में 47 लाख युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सहित प्रमुख घोषणाएं की गईं हैं। अप्रेंटिसशिप मेलों में चयनित व्यक्तियों को नए कौशल हासिल करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी मिलता है। अधिक जानकारी के लिए msde.gov.in पर जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

National Apprenticeship Mela: मौके पर ही मिलेगी नौकरी

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से स्थानीय युवाओं को करिअर की शुरुआत का बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए कई स्थानीय व्यावसायों और संगठनों को इस अप्रेंटिसशिप मेले का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली कई कंपनियों की भागीदारी रहेगी।

इन कंपनियों और सरकारी उद्यमों के पास एक ही प्लेटफार्म पर संभावित अप्रेंटिस से मिलने और मौके पर ही आवेदकों में से योग्य को चुनने का मौका होगा, जिससे आवेदकों को अपनी आजीविका को मजबूत करने और नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और अपने निकटतम स्थान का पता लगा सकते हैं। 

 

विज्ञापन

National Apprenticeship Mela: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

वे उम्मीदवार जो पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा धारक हैं या स्नातक हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन प्रतियां, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन प्रतियां, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे। लोकेशन अप्रेंटिसशिप मेला पोर्टल dgt.gov.in/appmela2022/ पर भी उपलब्ध हैं। जिन लोगों ने पहले ही नामांकन कर लिया है, उनसे सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed