फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PM Internship Scheme: Applications for second phase started, youth will get opportunities in top companies

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा टॉप कंपनियों में मौका

Mon, 24 Feb 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Feb 2025 08:57 AM IST
सार

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार 1 लाख युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
PM Internship Scheme: Applications for second phase started, youth will get opportunities in top companies
PM Internship Scheme 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PM Internship Scheme 2025: देश भर के लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी इंटर्नशिप के अवसर तलाश रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत, चुने गए उम्मीदवारों को देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि और आयु सीमा 

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

किसे मिलेगा इंटर्नशिप का मौका  

इस इंटर्नशिप स्कीम के तहत कुल 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, फार्मा, एविएशन, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, FMCG, पेट्रोलियम, जेम्स एंड जूलरी और हाउसिंग जैसे उद्योगों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर से युवा अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं और भविष्य में बेहतर करियर की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

योग्यता मानदंड 

  • उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • ऑनलाइन या डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे युवा आवेदन कर सकते हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो।
  • अगर परिवार में कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में है तो वह आवेदन नहीं कर पाएगा।
  • IIT, IIM, IISER, NID जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ग्रेजुएशन करने वाले युवा आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे।

युवाओं को मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के तहत उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इस राशि का 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये CSR फंड से प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, एकमुश्त 6000 रुपये भी प्रदान किए जाएंगे। 

PM इंटर्नशिप योजना 2025: आवेदन कैसे करें?  

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को चेक करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed