PGCIL Recruitment 2023: पीजीसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट कपरें अप्लाई
PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023: पीजीसीआईएल में जूनियर तकनीशियन ट्रेनी के पदों पर भर्ती चल रही है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने का यह आखिरी मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023 Last Date: पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों/कार्यालयों के लिए जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी)- इलेक्ट्रीशियन के 203 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 12 दिसंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PGCIL JTT Recruitment शैक्षणिक योग्यता
पीजीसीआईएल जूनियर तकनीशियन ट्रेनी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
PGCIL Recruitment 2023 आयुसीमा
पीजीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व-एसएम के लिए आयु में छूट सरकार के अनुसार लागू है। आयु की गणना 12.12.2023 के मुताबिक होगी है।
PGCIL Recruitment आवेदन शुल्क
पावरग्रिड जूनियर तकनीशियन ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
PGCIL Vacancy आवेदन शुल्क
पीजीसीआईएल में जूनियर तकनीशियन प्रशिक्षु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने प्रशिक्षण अवधि के दौरान 18,500 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर 21,500 से 74000 रुपये के मूल वेतन के साथ जूनियर तकनीशियन (डब्ल्यू-3) के रूप में नियमित किया जाएगा।