PGCIL Apprentice Recruitment 2021: पीजीसीआईएल में 1110 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं।
विस्तार
भारत सरकार के बिजली अर्थात ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी पीजीसीआईएल यानी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है।
इसमें सिविल डिप्लोमा, स्नातक सिविल, इलेक्ट्रिकल आईटीआई, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान स्नातक और एचआर एग्जीक्यूटिव पेरोल और कर्मचारी डेटा प्रबंधन आदि के पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त, 2021 है।
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर विभिन्न ट्रेडों में पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए 1,110 अपरेंटिस पदों के लिए विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2021 से शुरू हुई थी। पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 की पात्रता शर्तों को पूरा करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
PGCIL की क्षेत्रवार रिक्तियों का विवरण
- कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
- उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
- उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
- उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
- पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
- पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
- ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
- पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
- पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
- दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
- दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114
कुल 1,110 पद
पीजीसीआईएल भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2021 को देर रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक भी सक्रिय है। उम्मीदवारों को पहले निम्नलिखित वेबसाइट में से एक portal.mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण करना चाहिए।
पंजीकरण के बाद अब उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा और आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट रख लें।