फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patna HC Result declared for Computer Operator cum Typist at patnahighcourt.gov.in sarkari result

Patna HC Result: पटना हाईकोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 19 Aug 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

Patna HC Result: पटना हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Patna HC Result declared for Computer Operator cum Typist at patnahighcourt.gov.in sarkari result
Assam HSLC Result Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Patna HC Result: पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को गुरुवार 18 अगस्त, 2022 को जारी किया गया है और इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

Patna HC Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पटना हाईकोर्ट भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया था अब इसका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने उम्मीदवार हुए सफल
पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा में कुल 84 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब इन सभी उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर जिले में निर्धारित केंद्रों पर होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें परिणाम?
  • उम्मीदवार सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
  • अब संबंधित परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कब होंगे साक्षात्कार?
नोटिस में लिखा है कि साक्षात्कार की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र समय के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.patnahighcourt.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साक्षात्कार के कार्यक्रम में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed