OSSSC Recruitment 2026: आरआई, एआरआई और आईसीडीएस सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर से करें आवेदन
OSSSC CRE Recruitment 2026: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने आरआई, एआरआई और आईसीडी सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSSC CRE Vacancy 2026: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने आरआई, एआरआई, आईसीडीएस सुपरवाइजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 तय की गई है। नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।
इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, डिप्लोमा या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। हालांकि, आयोन ने अभी केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जारी होना बाकी है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।