फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC Teacher Recruitment 2022 Apply for 7540 Teacher Govt Jobs from December 11 to 9th January 2023

Teacher Recruitment 2022: स्कूल शिक्षकों के लिए साढ़े सात हजार नौकरियां, जानें कब और कहां करना है आवेदन

Fri, 25 Nov 2022 05:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

Teacher Recruitment 2022: राज्य कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
OSSC Teacher Recruitment 2022 Apply for 7540 Teacher Govt Jobs from December 11 to 9th January 2023
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

OSSC Teacher Recruitment 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7540 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन

OSSC Teacher Recruitment 2022: पात्रता एवं योग्यता मापदंड

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा पात्रता एवं योग्यता मापदंड के तहत एक जनवरी, 2022 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Army Canteen: कभी सोचा है! आर्मी की कैंटीन में हर चीज सस्ती क्यों मिलती है? डिस्काउंट नहीं ये है असली कारण

शैक्षणिक योग्यता : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी परीक्षा या ओडिया के साथ किसी भी समकक्ष परीक्षा को एक भाषा विषय के रूप में यानी पहली दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में उत्तीर्ण किया हो। आधिकारिक अधिसूचना में पोस्ट वार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचित रिक्तियों का विवरण यहां दिया जा रहा है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपनी विषय विशेषज्ञता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

OSSC Teacher Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    टीजीटी कला : 1970
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    टीजीटी पीसीएम : 1419
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    टीजीटी सीबीजेड : 1205
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    हिंदी : 1352
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    संस्कृत : 723
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पीईटी : 841
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    तेलुगु : 06
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उर्दू : 24
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed