OSSC SI Admit Card : ओडिशा एसएससी ने जारी किया एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
OSSC SI Admit Card : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल आबकारी आयुक्त, ओडिशा, कटक के तहत आबकारी के पदों पर 87 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC SI Admit Card : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने एसआई भर्ती के लिए शारीरिक (पीएसटी) परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना आवेदन ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से शारीरिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा का आयोजन ओएसएपी, 7वीं बटालियन ग्राउंड, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में सुबह 6.30 बजे से किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती से संबंधित प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के ल़ॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
OSSC SI Admit Card : 87 पदों पर होनी हैं भर्तियां
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल आबकारी आयुक्त, ओडिशा, कटक के तहत आबकारी के पदों पर 87 सब इंस्पेक्टर की भर्तियां की जाएंगी। आयोग ने इसके लिए 23 दिसंबर, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया था।