Sarkari Job 2023: इस राज्य में ग्रुप बी और सी पदों पर बंपर भर्ती, नीचे विवरण पढ़ अंतिम डेट से पहले करें आवेदन
OSSC Recruitment 2023: ओडिशा सरकार के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों/सेवाओं के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (CGLRE 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने ओडिशा सरकार के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों/सेवाओं के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (CGLRE 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवदेन कर सकेंगे।
OSSC Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया 11 नवंबर को समाप्त होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए 17 नवंबर तक का समय होगा।
OSSC Recruitment 2023: आयु सीमा
1 जनवरी 2023 को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों/सेवाओं के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन पर आधारित होगा। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अमर उजाला और ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।