{"_id":"61c80704ee6f4a17567c5b18","slug":"ossc-ota-recruitment-2021-odisha-staff-selection-commission-ossc-has-released-the-short-notice-for-recruitment-to-the-post-of-assistant-training-officer-know-how-to-apply-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"OSSC OTA Recruitment 2021: ओडिशा एसएससी ने जारी किया 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSC OTA Recruitment 2021: ओडिशा एसएससी ने जारी किया 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
Sun, 26 Dec 2021 11:39 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 AM IST
सार
OSSC OTA Recruitment 2021: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा जारी की गई सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) भर्ती के माध्यम से कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी किया गया नोटिफिकेशन केवल सांकेतिक और अंतरिम है।
विज्ञापन
SSC OTA Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने शॉर्ट नोटिस भर्ती के तहत सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) के पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है। यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं और आगे आवेदन भी कर सकेंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
भर्ती का विवरण
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा जारी की गई सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) भर्ती के माध्यम से कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी किया गया नोटिफिकेशन केवल सांकेतिक और अंतरिम है। आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह भर्ती तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय ( डीटीईटी ) ओडिशा, कटक के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एनएसी/एनटीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों का उड़िया भाषा के एक विषय के साथ एमई स्टैंडर्ड/एचएससी परीक्षा में सफल होना जरूरी है। आवेदम करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सामा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा जारी की गई सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करेगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें।