फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSCB Admit Card 2022 OSCB Limited released admit card for Assistant Grade 2 and Assistant Manager pre exam sarkar naukri

OSCB Admit Card 2022: ओडिशा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 26 Feb 2022 11:05 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 11:05 AM IST
सार

इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत प्रश्न पर 0.25 फीसदी अंक काटे जाएंगे। 
 

विज्ञापन
OSCB Admit Card 2022 OSCB Limited released admit card for Assistant Grade 2 and Assistant Manager pre exam sarkar naukri
OSCB Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

OSCB Admit Card 2022: ओडिशा राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट (OSCBL) ने असिस्टेंट ग्रेड-2 और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह  OSCBL की आधिकारिक वेबसाइट odishascb.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

OSCB Admit Card 2022: 13 मार्च को होगी परीक्षा
ओडिशा राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

OSCB Admit Card 2022: परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत प्रश्न पर 0.25 फीसदी अंक काटे जाएंगे। 

विज्ञापन

OSCB Admit Card 2022: मुख्य परीक्षा
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा अप्रैल- मई, 2022 महीने में आयोजित की जानी है। तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।  

OSCB Admit Card 2022: 725 पदों पर होगी भर्तियां
ओडिशा राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट (OSCBL) की ओर से असिस्टेंट ग्रेड-2 और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 725 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएंगी। इनमें से 470 पद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2 के लिए है। वहीं, 255 पद बैंकिंग असिस्टेंट के लिए 255 पद रिक्त हैं। 

OSCB Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

OSCB Admit Card 2022: उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishascb.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

5. अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed