{"_id":"66b9d43f102cc663350e4b10","slug":"opsc-pgt-exam-schedule-2024-out-at-opsc-gov-in-check-details-here-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
Mon, 12 Aug 2024 02:52 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:52 PM IST
सार
OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। नोटिस के अनुसार परीक्षा सितंबर से अक्तूबर में आयोजित होनी वाली है
विज्ञापन
OPSC PGT Exam Schedule 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - opsc.gov.in. पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा 15 सितंबर, 29 और 6 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जानी है। परीक्षा तीन पालियों में - सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे यानी, उनके लिए परीक्षा सुबह 09.00 बजे से 11.40 बजे तक, दूसरे सत्र के लिए दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक और तीसरे सत्र के लिए दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.10 बजे तक आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
ओपीएससी पीजीटी भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,375 पीजीटी रिक्तियों को भरना है। 1,375 में से 53 रिक्तियां विकलांग व्यक्तियों (जिनकी स्थायी विकलांगता 40% या अधिक है) के लिए आरक्षित हैं, 41 पद पूर्व सैनिकों के लिए और 14 पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया
ओपीएससी पीजीटी चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (पेपर I, II, III) होती है जिसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होता है। पेपर I, II और III प्रत्येक 100 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे है और इसमें 100 प्रश्न शामिल हैं। इंटरव्यू राउंड 30 अंकों का होता है।
परीक्षा शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड
ओपीएससी पीजीटी चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (पेपर I, II, III) होती है जिसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार होता है। पेपर I, II और III प्रत्येक 100 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे है और इसमें 100 प्रश्न शामिल हैं। इंटरव्यू राउंड 30 अंकों का होता है।
परीक्षा शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - opsc.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, पीजीटी 2024 परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा शेड्यूल देखें और डाउनलोड कर लें।