{"_id":"609d14088ebc3ed1e7670ffa","slug":"opsc-medical-officer-exam-results-2021-declared-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा लोक सेवा आयोग: मेडिकल ऑफिसर एग्जाम रिजल्ट 2021 जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ओडिशा लोक सेवा आयोग: मेडिकल ऑफिसर एग्जाम रिजल्ट 2021 जारी
Thu, 13 May 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 May 2021 05:26 PM IST
सार
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट सर्जन) ग्रुप ए भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट सर्जन) ग्रुप ए भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ओडिशा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत हुई इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीधी भर्ती 2021 : रेलवे में निकली भर्ती, पैरामेडिकल स्टाफ के पदों के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए 786 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इस मेरिट लिस्ट को उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर बनाया गया है। इसमें कैरियर मूल्यांकन को 30 फीसदी वेटेज और 70 फीसदी वेटेज सीबीआरई को दिया गया है। फाइनल लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना दौर की बड़ी भर्ती : राष्ट्रीय राजधानी में मिल रहीं सात हजार से ज्यादा नौकरियां
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in है।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।