फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   openigns in nios

स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

Tue, 30 Jun 2015 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
openigns in nios

नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में ईडीपी सुपरवाइजर के 51 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन / हार्डवेयर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इन पदों पर किसी प्रतिष्ठित फर्म में प्रोग्रामिंग और सिस्टम डेवलपमेंट में तीन वर्ष के कार्यानुभव की भी मांग की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार पर छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदो पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेडपे 4,200 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

openigns in nios

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारितप्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को शैक्षिक संबंधित प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'ज्वांइट डायरेक्टर (एडमिन), एनआईओएस, ए-24/25, इंस्टीट्यूशनल एरिया, सेक्टर 62, नोएडा (उ.प्र) 201309' के पते पर भेजें।

आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'नेशनल स्कूल ऑफ स्कूलिंग' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://www.nios.ac.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed