फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Online application for PCS-J will recruit 610 posts from tomorrow

पीसीएस-जे के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से, 610 पदों पर होगी भर्ती

Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद  
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद   Updated Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Online application for PCS-J will recruit 610 posts from tomorrow
PCSJ
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2018 के लिए 11 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर मंगलवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर और ऑनलाइन माध्यम से बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर निर्धारित की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 16 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन


आयोग को पीसीएस-जे के 610 पदों का अधियाचन मिला चुका है, सो इतने ही पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में शासन के अनुरोध पर रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो एक जुलाई 2019 को 22 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों और उनकी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


यानी उनका जन्म दो जुलाई 1984 के पूर्व और एक जुलाई 1997 के बाद नहीं होना चाहिए। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, प्रारंभिक और लिखित परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, साक्षात्कार के बारे में सूचना, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, जाति प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप और आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश विस्तृत विज्ञान में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed