फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Oil India Special Recruitment 2026 for PwBD Candidates, Check Vacancies And Apply Before June 8

Oil Special Recruitment: बेंचमार्क दिव्यांग लोगों के लिए ऑयल इंडिया में भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 09 May 2026 11:49 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 09 May 2026 11:49 AM IST
सार

Oil India PwBD Special Recruitment 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने बेंचमार्क दिव्यांग्ता वाले उम्मीदवारों के लिए 49 पदों पर भर्ती निकाली है। असम और अरुणाचल प्रदेश के पात्र अभ्यर्थी 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन सीबीटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा।
 

विज्ञापन
Oil India Special Recruitment 2026 for PwBD Candidates, Check Vacancies And Apply Before June 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Oil India Recruitment 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने पीडब्ल्यूबीडी (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। कंपनी ने विज्ञापन संख्या HRAQ/REC-WP-B/26-148 के तहत ग्रेड-III और ग्रेड-VII के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती असम और अरुणाचल प्रदेश के पात्र पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

49 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 49 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं। सबसे अधिक 33 पद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती के तहत जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक), जूनियर टेक्नीशियन (फिटर), जूनियर टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक), जूनियर टेक्नीशियन (सर्वेयर), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) जैसे पद शामिल हैं।
 

 
पद का नाम पोस्ट कोड रिक्तियां योग्यता
जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) SRDEMC12026 01 10वीं पास + इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)
जूनियर टेक्नीशियन (फिटर) SRDFTR12026 06 10वीं पास + फिटर ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)
जूनियर टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) SRDIMC12026 03 10वीं पास + इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)
जूनियर टेक्नीशियन (सर्वेयर) SRDSUR12026 02 10वीं पास + सर्वेयर ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट SRDJOA12026 33 12वीं पास + कम से कम 6 माह का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) SRDELE12026 04 10वीं पास + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा + वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर सर्टिफिकेट



ग्रेड-III पदों के लिए वेतनमान 26,600 से 90,000 रुपये तक रखा गया है, जबकि ग्रेड-VII पदों के लिए 37,500 से 1,45,000 रुपये तक का पे स्केल मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असम के दुलियाजान स्थित फील्ड मुख्यालय में की जाएगी।

 

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अधिकांश टेक्नीशियन पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी प्रमाणपत्र जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 12वीं के साथ कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट मांगा गया है।

वहीं जूनियर इंजीनियर पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

विज्ञापन

आयु सीमा और छूट

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। ओबीसी (NCL) वर्ग को 43 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 45 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी गई है। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणीवार छूट के अतिरिक्त 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा की संभावित तारीख 12 जुलाई 2026 तय की गई है।

आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ट्रेड सर्टिफिकेट, वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और रोजगार पंजीकरण कार्ड जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।


OIL Special Recruitment 2026 For PwBD Notice PDF

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

इस भर्ती में केवल असम और अरुणाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को द्वितीय श्रेणी रेल या बस किराए की प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएंगी। किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव बनाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed