Oil India Recruitment 2021: ऑयल इंडिया ने 12वीं पास जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकालीं भर्तियां
ऑयल इंडिया भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 120 क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि ऑयल इंडिया लिमिटेड कोई निजी कंपनी नहीं, बल्कि भारत सरकार की कंपनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑयल इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट यानी कनिष्ठ सहायक (क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए योग्य 12वीं पास डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
ऑयल इंडिया लिमिटेड संक्षेप में ओआईएल ने आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर 01 जुलाई 2021 से कनिष्ठ सहायक (क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। कनिष्ठ सहायक पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार 15 अगस्त, 2021 से पहले नीचे दिए गए सीधे लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
ऑयल इंडिया भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 120 क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। खबर में, पात्रता, चयन प्रक्रिया, रिक्तियों और भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत विवरण दिया है।
कनिष्ठ सहायक भर्ती अधिसूचना
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 01 जुलाई 2021 को अपनी वेबसाइट www.oil-india.com पर कनिष्ठ सहायक पदों के लिए 120 रिक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 जुलाई, 2021 से 15 अगस्त, 2021 तक सक्रिय रहेगी। विस्तृत विज्ञापन इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
रिक्तियों का विवरण
- एससी - 08
- एसटी - 14
- ओबीसी (एनसीएल) - 32
- ईडब्ल्यूएस - 12
- सामान्य (यूआर) - 54
कुल रिक्तियां - 120
पात्रता मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता
ऑयल इंडिया भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अच्छे से समझ लेना चाहिए। इसके आप अधिसूचना को विस्तार से पढ़ें। उम्मीदवारों को सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 40 फीसदी अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को कम से कम 06 महीने की अवधि के कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा / सर्टिफिकेट पास होना चाहिए और एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावरपॉइंट आदि के साथ पूरी तरह से वाकिफ होना चाहिए।
आवेदकों की आयु सीमा
सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक की है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित है। जबकि, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क और वेतनमान
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रुपये 200/- आवेदन शुल्क है। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / विकलांग / भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं, कनिष्ठ सहायक (क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर) के रूप में उनके चयन के बाद 26,600 - 90,000 रुपये के ग्रेड वेतनमान के साथ वेतन दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑयल इंडिया भर्ती 2021 के तहत जूनियर सहायक पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 जुलाई, 2021 से सक्रिय हो चुकी है और 15 अगस्त, 2021 तक सक्रिय रहेगी। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। वहीं, आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।