फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police Recruitment 2021 Odisha Police department released notification for the recruitment on the 144 posts of assistent sub inspector and others

Odisha Police Recruitment: ओडिशा पुलिस में एएसआई समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 12 Dec 2021 04:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 04:04 PM IST
सार

Odisha Police Recruitment: ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 144 रिक्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। यह अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

विज्ञापन
Odisha Police Recruitment 2021 Odisha Police department released notification for the recruitment on the 144 posts of assistent sub inspector and others
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा पुलिस विभाग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ओडिशा पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर भर्ती, योग्यता आदि से संबंधित सभी जरुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 144 रिक्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीखों की भी घोषणा कर दी है।  
विज्ञापन


कब होगी परीक्षा? 
ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2022 रखी गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में किया जा सकता है। हालांकि, परीक्षा के तारीखों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जरूरी योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर के माध्यम से क्प्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन साइंस और टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन, भौतिकी, गणित और अन्य में बीटेक या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के ओडिशा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
4. अब अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. जरूरी जानकारी और दस्तावेज को अपलोड करें।
6. अब आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed