Odisha OSSTET Result Out: ओएसएसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐस करें चेक
Odisha OSSTET Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओएसएसटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha OSSTET Result Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओएसएसटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in पर ओएसएसटीईटी 2022 परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना ओएसएसटीईटी 2023 परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि या अपने रोल नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।
सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क 60 प्रतिशत रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, एससीबीसी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत रखा गया है। प्रत्येक पेपर के लिए कटऑफ मार्क जल्द ही जारी किया जाएगा।
Odisha OSSTET Result ऐसे करें डाउनलोड
-
बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodish.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “OSSTET परीक्षा परिणाम 2022 (प्रथम)” पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
-
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।