{"_id":"63aaa4dddd6e5b61df5199df","slug":"odisha-mo-recruitment-2022-application-started-from-today-dec-27-apply-on-opsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Government Jobs: इस राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर आज से हो रहे हैं आवेदन, ऐसे करना होगा अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Government Jobs: इस राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर आज से हो रहे हैं आवेदन, ऐसे करना होगा अप्लाई
Tue, 27 Dec 2022 01:25 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:25 PM IST
सार
Odisha MO Recruitment 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आज यानी 27 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Odisha MO Recruitment 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्वास्थ्य अधिकारी (Odisha MO Recruitment 2022) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आज यानी 27 दिसंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हों वे ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2023 है। बता दें कि ये पद ग्रुप – ए (जूनियर ब्रांच) के लिए हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन आज यानी 27 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता और आयु-सीमा
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो ओपीएससी एमओ पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे कि डिग्री जिस संस्थान से ली गई हो, वह संस्थान मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारी के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा से होगा चयन
स्वास्थ्य अधिकारी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। ये परीक्षा कटक भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। बात अगर पेपर पैटर्न की बात करें तो परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें 200 मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन आएंगे। हर सवाल एक अंक का होगा।
विज्ञापन