"कर्म ही मंजिल है"
धर्म तो केवल रास्ता दिखाता है,
कर्म ही मंजिल तक ले जाता है।
रास्ता देख कर जो बैठ गए,
वो मंजिल तक कभी पहुँच न पाए।
डरना है तो वक्त से डरो मेरे यार,
वक्त का फैसला सबसे बड़ा दरबार।
जब वक्त फैसला सुनाता है,
गवाहों को भी नहीं बुलाता है।
सृष्टि कहती है सपना क्यों अधूरा है,
हिम्मत वालों का इरादा कभी न पूरा है?
अरे, इरादा अधूरा उनका नहीं होता,
जिनका हौसला कभी नहीं खोता।
कर्म जिसके अच्छे होते हैं,
जीवन में उजाले होते हैं।
उसके जीवन में अंधेरा नहीं आता,
दीया उसका कभी बुझ नहीं पाता।
दुख और परिश्रम दोनों जरूरी हैं,
यही तो जीवन की मजबूरी हैं।
दुख बिना हृदय निर्मल नहीं होता,
और बिना परिश्रम विकास नहीं होता।
इंसान की फितरत बड़ी अजीब है,
ना मिले तो सब्र नहीं, मिले तो कद्र नहीं करीब है।
प्रेम उन्हीं से रखो जो भाव समझते हैं,
मन के जज्बात जो सच में परखते हैं।
जलो वहाँ जहाँ जरूरत है तुम्हारी,
उजालों में चिरागों की नहीं बारी।
जहाँ अंधेरा है वहीं जलना सीखो,
कर्म से ही अपनी मंजिल देखो।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X