फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTRO Recruitment 2023 started from 31 december apply on ntro.gov.in to get details

NTRO Recruitment: एनटीआरओ में एविएटर और तकनीकि सहायक के पदों पर भर्तियां, कल से शुरू होगा आवेदन

Fri, 30 Dec 2022 11:34 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

NIELIT NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। कल से इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
NTRO Recruitment 2023 started from 31 december apply on ntro.gov.in to get details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NIELIT NTRO Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए कल यानी 31 दिसंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि एविएटर II और तकनीकी सहायक के पदों पर ये भर्तियां का जाएंगी।  आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। भर्ती के बारे में पूरा जानकारी डिटेल में पाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिस को पढ़ना चाहिए, जिससे उन्हें जानकारी हो सके। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 साल तक निर्धारित की गई है। बता दें कि एविएटर II के 22 पदों पर और तकनीकी सहायक के 160 पदों पर ये भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

 

पदों का विवरण और वेतनमान

  1. एविएटर- II जनरल सेंट्रल सिविल सर्विस, समूह 'ए' (राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल -10 के तहत उम्मीदवारों को 56,100 -1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
  2. तकनीकी सहायक जनरल सेंट्रल सिविल सर्विस, समूह 'बी' (अराजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय) के पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल -07 के तहत 44,900 -1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, जो 200 अंकों की होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा जो 50 अंकों का होगा। परीक्षा से संबंधित डिटेल जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाना होगा।

 

विज्ञापन

इतना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाएं।

  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।

  • अब अपने डिटेल भरते हुए फॉर्म भरें।

  • अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

  • अंत में एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

  • भरे हुए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed