फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTPC Recruitment 2025: Apply for Manager Post, Salary Over 2.8 Lakh Per Month

NTPC Recruitment 2025: एनटीपीसी में मैनेजर पद पर भर्ती, सैलरी 2.8 लाख से अधिक; इस तारीख तक करें आवेदन

Tue, 11 Mar 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Mar 2025 01:21 PM IST
सार

NTPC Recruitment 2025: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने जनरल मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन सकते हैं।

विज्ञापन
NTPC Recruitment 2025: Apply for Manager Post, Salary Over 2.8 Lakh Per Month
NTPC Manager Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTPC Jobs 2025: एनटीपीसी (NTPC) ने जनरल मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2025 से चालू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें।  इस भर्ती के माध्यम से जनरल मैनेजर के 1 पद को भरा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का आईसीएसआई (ICSI) का सदस्य होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 23 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 7 साल का अनुभव किसी लिस्टेड कंपनी में अनिवार्य होगा।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 1,20,000 से 2,80,000 रपये तक प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • फोटोग्राफ और आधार कार्ड
  • पैन कार्ड और ICSI द्वारा जारी CS फाइनल मार्कशीट
  • अंडर ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट
  • अनुभव से संबंधित दस्तावेज

आवेदन शुल्क और छूट

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरा भरा गया हो, क्योंकि अधूरी जानकारी वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
 
इच्छुक उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed