फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTPC Recruitment 2021 tomorrow is the last date to apply for National Thermal Power Corporation Limited, NTPC on the posts of executive hydro mechanical and civil 

NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी में मैकेनिकल और सिविल इंजीनियर के लिए निकली है भर्ती, कल है आवेदन की आखिरी तारीख

Mon, 29 Nov 2021 07:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 07:04 PM IST
सार

NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेलिकल या सिविल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बी.टेक की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

विज्ञापन
NTPC Recruitment 2021 tomorrow is the last date to apply for National Thermal Power Corporation Limited, NTPC on the posts of executive hydro mechanical and civil 
NTPC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) में  एग्जीक्यूटिव हाइड्रो मैकेनिकल और एग्जीक्यूटिव हाइड्रो सिविल के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए कल 30 नवंबर 2021 को आवेदन की आखिरी तारीख है। 

विज्ञापन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीपीसी की आधिकारिक नेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड रहने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अना आवेदन कर दें।
विज्ञापन


क्या है पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया 
एनटीपीसी द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में एग्जीक्यूटिव हाइड्रो मैकेनिकल के लिए 5 और एग्जीक्यूटिव हाइड्रो सिविल के लिए 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेलिकल या सिविल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बी.टेक की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छुट दी जाएगी। 


एनटीपीसी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 16 नवंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 30 नवंबर 2021
3. आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि- 30 नवंबर 2021

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को आवेदन करते वक्त आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या चालान के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।  

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed