फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTA Recruitment 2026: Apply for Subject Matter Expert and Translation Reviewer Roles

एनटीए में नौकरी का मौका: विषय विशेषज्ञ और अनुवाद समीक्षक की भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 07:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

NTA Recruitment 2026: एनटीए ने विषय विशेषज्ञ और अनुवाद समीक्षा के लिए अनुभवी शिक्षकों, शोधकर्ताओं व शिक्षाविदों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर तक एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से अपनी अभिरुचि भेज सकते हैं।
 

विज्ञापन
NTA Recruitment 2026: Apply for Subject Matter Expert and Translation Reviewer Roles
NTA Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विषय विशेषज्ञों (एसएमई) के पैनल में शामिल होने के लिए अनुभवी शिक्षकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 अक्तूबर तक अपनी अभिरुचि भेज सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए का कहना है कि वह ऐसे विशेषज्ञों को अपने साथ जोड़ना चाहता है, जो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शिक्षण गुणवत्ता, अकादमिक ईमानदारी और सख्त मूल्यांकन मानकों को बनाए रखने में योगदान दे सकें।

विज्ञापन

किन कामों में योगदान देना होगा?

विषय विशेषज्ञों को परीक्षा सामग्री तैयार करने और उसकी समीक्षा से जुड़े अलग-अलग काम करने होंगे। इनमें प्रश्न तैयार करने से लेकर उनकी गुणवत्ता जांचने तक की जिम्मेदारी शामिल है।

प्रश्न तैयार करने और डिजाइन की जिम्मेदारी
विशेषज्ञों को ऐसे प्रश्न तैयार करने होंगे, जो विद्यार्थियों की उच्च स्तरीय सोच और किसी अवधारणा को व्यवहार में लागू करने की क्षमता को परख सकें। प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप होने चाहिए।

प्रश्नों की समीक्षा और जांच
तैयार किए गए प्रश्नों की विशेषज्ञ समीक्षा भी की जाएगी। इसमें प्रश्न की अवधारणात्मक शुद्धता, स्पष्टता और कठिनाई के उचित स्तर की जांच शामिल होगी।

प्रश्नपत्र के मानकीकरण में भूमिका
विशेषज्ञों को प्रश्नपत्रों के मानकीकरण में भी योगदान देना होगा। इसमें निष्पक्षता बनाए रखने और परीक्षा की निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप प्रश्न तैयार होने की जांच शामिल है।

भारतीय भाषाओं में अनुवाद
एनटीए ने बहुभाषी परीक्षा सामग्री की गुणवत्ता के लिए अनुवाद और भाषाई रूपांतरण से जुड़े विशेषज्ञों की भूमिका भी तय की है। विशेषज्ञों को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में सटीक, संदर्भ के अनुरूप और भाषाई रूप से सही अनुवाद सुनिश्चित करने में योगदान देना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

एनटीए के अनुसार अपने विषय में प्रमाणित विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें निम्न वर्ग के लोग शामिल हैं-

  • कार्यरत या सेवानिवृत्त संकाय सदस्य
  • प्रोफेसर
  • विद्यालयों के शिक्षक
  • अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ


आवेदक के पास अपने संबंधित विषय में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

विज्ञापन

अनुवाद समीक्षा के लिए भी मांगे आवेदन

एनटीए ने अनुवाद समीक्षा के लिए भी विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य बहुभाषी परीक्षा सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता बनाए रखना है।

एनटीए के अनुसार परीक्षा सामग्री अब कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुवाद के इस्तेमाल में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मानव विशेषज्ञों द्वारा अनुवाद की समीक्षा महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस समीक्षा का उद्देश्य भाषा की शुद्धता, स्पष्टता, एकरूपता और संदर्भ के अनुरूप सही अर्थ बनाए रखना है।

अनुवाद समीक्षकों को क्या काम करना होगा?

अनुवाद समीक्षा से जुड़े विशेषज्ञों को मुख्य रूप से ये जिम्मेदारियां निभानी होंगी-

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार किए गए अनुवाद की समीक्षा करना
  • 13 भारतीय भाषाओं में काम करना
  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग करना
  • अनुवाद की सटीकता और स्पष्टता की जांच करना

9 अक्तूबर तक भेज सकते हैं अभिरुचि

एनटीए की ओर से जारी अवसर के अनुसार विषय विशेषज्ञ और अनुवाद समीक्षा से जुड़ी भूमिका के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से अपनी अभिरुचि भेज सकते हैं।

यह अवसर उन शिक्षकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों के लिए है, जो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रश्न निर्माण, समीक्षा, मानकीकरण और बहुभाषी परीक्षा सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में योगदान देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed