NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में लगभग साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NPCIL Executive Trainee Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Nuclear Power Corporation of India) में नौकरी का सुनहरा अवसर है। यहां एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के पास 28 अप्रैल 2023 तक आवेदन करने का मौका होगा।
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 325 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।
पदों का विवरण
-
मैकेनिकल : 123 पद
-
केमिकल : 50 पद
-
इलेक्ट्रिकल : 57 पद
-
इलेक्ट्रॉनिक्स : 25 पद
-
इंस्ट्रूमेंटेशन : 25 पद
-
सिविल : 45 पद
-
कुल पदों की संख्या 325 है।
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को फीस के भुगतान से छूट मिलेगी।
एनपीसीआईएल में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेंड में बीई / बीटेक डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा गेट क्वालिफाई होना जरूरी है।