फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Northern Coalfields Limited recruitment know how to apply online at nclcil.in

NCL Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए नॉर्दन कोल फील्ड्स में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 07:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 16 Aug 2023 07:20 PM IST
सार

NCL Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Northern Coalfields Limited recruitment know how to apply online at nclcil.in
NCL Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NCL Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

NCL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती में कुल 338 रिक्तियां हैं, जिन्हें सात पदों और श्रेणियों में बांटा गया है। शॉवेल ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), सरफेस माइनर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), डोजर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु), पे लोडर ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर के हैं। ये सभी ट्रेनी पदों के लिए हैं और उम्मीदवारों की नियुक्ति एक समयावधि के लिए की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

NCL Recruitment 2023 आयुसीमा

एनसीएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

विज्ञापन

NCL Recruitment 2023 वेतनमान

एनसीएल भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूआर, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/ईएसएम और विभागीय उम्मीदवारों को भुगतान करने से छूट दी गई है।

NCL Recruitment 2023 वेतन

एनसीएल भर्ती 2023 के तहत इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवार को 1502 रुपये प्रति दिन का वेतन दिया जाएगा। यानी करीब 30-40 हजार रुपये मिल सकते हैं। 

NCL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त माध्यमिक/उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेट/एसएससी/हाई स्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी भी आरटीए/आरटीओ से जारी वैध एचएमवी/परिवहन लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed