फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   North Western Railway recruitment for Apprentice posts apply at rrcjaipur.in

NWR Recruitment 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 10 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 09 Jan 2024 06:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 Jan 2024 06:11 PM IST
सार

North Western Railway Recruitment 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
North Western Railway recruitment for Apprentice posts apply at rrcjaipur.in
indian railway - फोटो : iStock

विस्तार

North Western Railway Recruitment 2024: रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 10 जनवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjapur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RRC NWR रिक्तियों का विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे में यह भर्ती अभियान 1646 अपरेंटिस पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • डीआरएम कार्यालय, अजमेर डिवीजन 402 पद

  • डीआरएम कार्यालय, बीकानेर डिवीजन 424 पद

  • डीआरएम कार्यालय, जयपुर मंडल 488 पद

  • डीआरएम कार्यालय, जोधपुर मंडल 67 पद

  • बीटीसी कैरिज, अजमेर 113 पद

  • बीटीसी लोको, अजमेर 56 पद

  • कैरिज वर्क शॉप, बीकानेर 29 पद

  • कैरिज वर्क शॉप, जोधपुर 67 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

North Western Railway आयुसीमा

उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 फरवरी 2024 से की जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए। उसके पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

RRC NWR आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी, बेंचमार्क दिव्यागों (पीडब्ल्यूबीडी), महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed