फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023 know how to apply at nitp.ac.in

NIT Patna Recruitment 2023: एनआईटी पटना में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Wed, 08 Nov 2023 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 08 Nov 2023 03:33 PM IST
सार

NIT Patna Recruitment 2023: एनआईटी पटना में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023 know how to apply at nitp.ac.in
NIT PATNA Jobs

विस्तार

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

एनआईटी पटना में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण 07 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIT Patna रिक्तियों का विवरण

एनआईटी पटना में गैर-शिक्षण भर्ती 2023 के तहत कुल 47 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं- 

  • अधीक्षक 05 पद

  • तकनीकी सहायक 11 पद

  • तकनीशियन 18 पद

  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) 06 पद

  • ऑफिस अटेंडेंट 07 पद

विज्ञापन

NIT Patna Non-Teaching Recruitment आवेदन शुल्क

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

NIT Patna आयु सीमा 

एनआईटी पटना गैर-शिक्षण भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु सीमा पदों के मुताबिक अलग-अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed