NIPER Kolkata Recruitment 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन शुरू; ऐसे भरें फॉर्म और जानें रिक्तियां
NIPER Kolkata Recruitment 2026: एनआईपीईआर कोलकाता में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें प्रक्रिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फार्मास्युटिकल विज्ञान और औषधीय अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) कोलकाता ने वर्ष 2026 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, एनआईपीईआर कोलकाता में विभिन्न पदों पर कुल पांच रिक्तियां है। जिसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और वित्त एवं लेखा अधिकारी समेत अन्य पद शामिल हैं।
पात्रता और योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक पदों के लिए
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी अनिवार्य है। साथ ही उसका राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में शोध प्रकाशित होना चाहिए। शिक्षण और शोध में निर्धारित वर्षों का अुनभव भी मांगा गया है।
गैर-शिक्षण पदों के लिए
नॉन टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवार को अकाउंट्स, फाइनेंस या प्रशासन में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य किया हो।
ये भी पढ़े: HP CET Exam Date 2026: एचपी सीईटी यूजी-पीजी परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, मई में होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल
एनआईपीईआर क्यों है विशेष?
एनआईपीईआर फार्मास्युटिकल शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में देश का प्रमुख संस्थान है। यह भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन काम करता है और फार्मा सेक्टर में उच्च स्तरीय अनुसंधान, शिक्षण और नवाचार के लिए जाना जाता है।
अंतिम तारीख?
दाेनों पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 09 जनवरी 2026 है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें। जिससे किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
ये भी पढ़े: NIPER Kolkata Recruitment 2026: शिक्षण व गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू, 9 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- शैक्षणिक के लिए niperkrecruitment.in/teaching/ पर जाएं।
- गैर शैक्षणिक के लिए niperkrecruitment.in/nonteaching पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।