फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP CET 2026 Exam Dates Announced: UG and PG Exams Scheduled in May

HP CET Exam Date 2026: एचपी सीईटी यूजी-पीजी परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, मई में होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

Thu, 11 Dec 2025 02:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 11 Dec 2025 02:33 PM IST
सार

HP CET Exam Date 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एचपी सीईटी के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा मई में आयोजित होगी।

विज्ञापन
HP CET 2026 Exam Dates Announced: UG and PG Exams Scheduled in May
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

HP CET Exam Date 2026: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में बी.टेक और बी.फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) के लिए परीक्षा 10 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन


स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमसीए, एमबीए और एमबीए (T&HM) के लिए परीक्षा उसी दिन, यानी 10 मई 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक, पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीईटी क्या है?

एचपीसीईटी 2026 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है, जो इसके संबद्ध कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालय स्कूलों और ऑफ-कैंपस में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने अभी HP CET 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

HP CET 2026: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • पहले आप अधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
  • अब “HP CET 2026” सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि अपलोड करें।
  • अपने श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • जमा करने के बाद फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करें उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed