फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL AO recruitment for 274 Administrative Officers posts, Apply at nationalinsurance.nic.co.in till Jan 22

NICL AO Recruitment 2024: एनआईसीएल में प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के लिए आवदेन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 02 Jan 2024 10:12 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

NICL AO Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारियों की 274 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
NICL AO recruitment for 274 Administrative Officers posts, Apply at nationalinsurance.nic.co.in till Jan 22
NICL AO Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NICL AO Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारियों (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट, स्केल-I) की 274 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। आज आवेदन के लिए लिंक भी एक्टिवेट हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर 22 जनवरी, 2024 तक एनआईसीएल एओ भर्ती 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

कुल 274 रिक्तियों में कई विभागों की रिक्तियां शामिल हैं; जैसे डॉक्टर के 28, कानून के 20, वित्त के 30, बीमांकिक के 02, सूचना प्रौद्योगिकी के 20, ऑटोमोबाइल इंजीनियर के 20 और हिंदी अधिकारी के 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा, 130 रिक्तियां जनरलिस्ट के पद के लिए हैं और 02 पद बैकलॉग के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता

अधिसूचना में एनआईसीएल एओ शैक्षिक योग्यता का सटीक उल्लेख किया गया है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक मानदंड अलग-अलग हैं। हालांकि, सामान्य मानदंड किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना है। अधिक जानकारी के लिए नोटिस पढ़ें।

विज्ञापन

आयुसीमा

एनआईसीएल एओ आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब, उम्मीदवारों को 'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' बटन पर जाना होगा।
  • सभी विवरण भरने के बाद, 'सेव एंड नेक्स्ट' बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म की समीक्षा करें और 'पूर्ण पंजीकरण बटन' पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और अगले चरण के लिए आगे बढ़ें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed