Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHPC Jobs 2025: Multiple Openings for Junior Engineer and Non-Executive Posts, Salary Over 1 Lakh

NHPC Jobs 2025: जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों पर नौकरी का मौका! वेतन एक लाख से अधिक, देखें रिक्तियां

Tue, 02 Sep 2025 05:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

NHPC Limited Vacancy 2025: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
NHPC Jobs 2025: Multiple Openings for Junior Engineer and Non-Executive Posts, Salary Over 1 Lakh
NHPC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NHPC Limited Recruitment 2025: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 248 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर, वरिष्ठ लेखाकार, पर्यवेक्षक (आईटी) और हिंदी अनुवादक शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद/Position कुल रिक्तियां/Total Vacancies
सहायक राजभाषा अधिकारी (Assistant Rajbhasha Officer) 11
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (JE Civil) 109
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (JE Electrical) 46
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) (JE Mechanical) 49
जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी) (JE E&C) 17
पर्यवेक्षक (आईटी) (Supervisor IT) 1
वरिष्ठ लेखाकार (Senior Accountant) 10
हिंदी अनुवादक (Hindi Translator) 5
कुल/Total 248

Trending Videos

शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क

हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए आवश्यक योग्यता ध्यान से देखनी चाहिए।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

किन्हें मिलेगी आयु सीमा में छूट?

इस भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी (गैर-क्रीमी) वर्ग के लिए 3 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट मिलेगी। 

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए छूट अधिक है, जिसमें जनरल के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें सैलरी विवरण

पद का नाम वेतन
असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर 40,000 - 1,40,000
जूनियर इंजीनियर 29,600 - 1,19,500
सुपरवाइजर 29,600 - 1,19,500
सीनियर अकाउंटेंट 29,600 - 1,19,500
हिंदी ट्रांसलेटर 27,000 - 1,05,000
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed