फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM MP online applications for recruitment of contractual Staff Nurse Male,Female apply on sams.co.in

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2022: मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती, आज से करें आवेदन

Fri, 25 Nov 2022 03:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Nov 2022 03:22 PM IST
सार

NHM MP Staff Nurse recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
NHM MP online applications for recruitment of contractual Staff Nurse Male,Female apply on sams.co.in
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NHM MP Staff Nurse Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर तक NHM MP की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। MP NHM भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2284 स्टाफ नर्स रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 2056 पद महिला उम्मीदवारों के लिए और 228 पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अनुबंध 31 मार्च 2023 के लिए होगा। जिसे आने वाले वर्षों में बढ़ाया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन सेम्स लिमिटेड के वेब पोर्टल  sams.co.in पर भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए लिंक 25 नवंबर से सक्रिय कर दिया गया है।  ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है। ध्यान रहे कि ऑफलाइन आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और पात्रता

संविदा स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और बी.एससी नर्सिंग पूरी की हो। उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

  • संविदा स्टाफ नर्स महिला के 2056 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बी.एससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान (सीनियर मिडवाइफरी) में प्रशिक्षित होना चाहिए। 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
  • संविदा स्टाफ नर्स पुरुष के 228 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10 + 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में पास होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

NHM MP स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Recruitment of Approx. 2,284 (Male 228 and Female 2056) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत संविदा स्टाफ नर्स पर क्लिक करें 
  • फिर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed